
अखिलेश की बेरुखी पर छलका शिवपाल का दर्द, बोले- मांगा था बस 5 गांव, अब तो युद्ध ही विकल्प
Zee News
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कई बार खुले मंच से भतीजे अखिलेश यादव को गठबंधन का प्रस्ताव दे चुके हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के प्रस्ताव का आज तक जवाब नहीं दिया है.
इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भतीजे अखिलेश को गठबंधन के लिए कई बार प्रस्ताव और संदेश भेजे. पर भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का अब तक कोई जवाब नहीं मिलने से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के (Pragatisheel Samajwadi Party, Lohiya) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का धैर्य डगमगाने लगा है. इटावा के पचराहा में बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का नाम लिए बगैर शिवपाल ने कहा कि इंतजार करते-करते थक गए, अब तो युद्ध ही होना है, इसलिए अब हम निकल पड़े हैं.
मैंने भी तो केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था शिवपाल ने अपनी स्थिति की तुलना महाभारत के पांडवों से करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की कर्मभूमि मथुरा से रथ यात्रा लेकर निकलेंगे. प्रसपा प्रमुख ने कहा, ''जिस तरह पांडव ने केवल पांच गांव मांगे थे और पूरा राज्य कौरवों के लिए छोड़ दिया था, उसी तरह मैंने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था. मुझे सम्मान दो न दो, हमने तो बहुत कुछ पा लिया है. मंत्री भी रहा, अध्यक्ष भी रहा और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूं. पिछले साल 22 नवंबर को कहा था कि अगर कहो तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. मगर, अब तक जवाब नहीं आया''

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










