
अखरोट, बादाम और पिस्ता... होगा सस्ता, जानिए क्या-क्या सामान US से भारत नहीं आएंगे, Full List
AajTak
India-US Trade Deal Inside Story: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से आम आदमी की जिंदगी पर क्या असर पड़ने वाली है? क्या-क्या चीजें सस्ती हो जाएंगी, और सबसे ज्यादा किस सेक्टर के लिए खुशखबरी है.
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) हो गई है, इस पर देश में राजनीति भी शुरू हो गई है, विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी दबाव में ये समझौता किया है, अमेरिका के लिए उन सेक्टर्स के भी दरवाजे खोल दिए गए हैं, जो कि भारतीय हित में नहीं हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है, और ये डील देश को आगे लेकर जाएगा. जहां तक कृषि और डेयरी का सवाल है तो ये दोनों सेक्टर्स डील से बाहर हैं.
दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह समझौता ऐसे समय पर सामने आया है, जब वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं, सप्लाई चेन दबाव और भू-राजनीतिक तनावों से जूझ रहा है. ट्रेड डील के तहत मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मा, कृषि और सर्विस सेक्टर में बाजार पहुंच आसान होने की उम्मीद है. इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं. वहीं अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत निवेश का एक बड़ा ठिकाना बनकर उभरेगा.
सरकार का दावा है कि इस ट्रेड डील से रोजगार पैदा होंगे, निवेश में बढ़ोतरी होगी, और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी. लेकिन लोगों में अब भी कंफ्यूजन हैं कि कौन-कौन चीजें सस्ती होंगी. किन-किन भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम हुए हैं, जिससे निर्यात में बढ़ोतरी होगी,. इसके अलावा वो कौन-कौन से अमेरिकी प्रोडक्ट्स हैं, जिनपर भारत ने टैरिफ या तो कम या फिर जीरो कर दिया है. पूरी डिटेल्स नीचे दी जा रही है.
सवाल- क्या-क्या चीजें सस्ती होने वाली हैं? जवाब- अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स अब भारत में सस्ते हो जाएंगे. पहले इन प्रोडक्ट्स पर भारत में 20 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक की आयात ड्यूटी लगती थी. लेकिन अब अधिकतर प्रोडक्ट्स जीरो ड्यूटी पर आयात किए जाएंगे. यानी भारतीय बाजार ये चीजें सस्ती होने वाली हैं. ये ड्राई फ्रूट्स भारत में बेहद कम उत्पाद होते हैं, पहले से अमेरिका समेत दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं, अब ट्रेड डील के बाद अमेरिकी ड्राई फ्रूड्स भारत में और सस्ते हो जाएंगे.
सवाल- अमेरिकी कृषि और डेयरी से जुड़े किन-किन सामानों पर कोई छूट नहीं दी गई है? जवाब- अमेरिका को मांस, पोल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, केले, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, तिलहन, एथेनॉल और तंबाकू जैसे सामानों पर कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है.
सवाल- इन अमेरिकी सब्जियों और फलों पर भी कोई समझौते नहीं. जवाब- छिलका रहित अनाज और आटा, आलू, प्याज, मटर, बीन्स, खीरा, मशरूम, फ्रोजन सब्जियां, संतरे, अंगूर, नींबू और मिक्स डिब्बाबंद सब्जियां भी भारत नहीं आएंगी.













