
'अक्षय ने पहले हमें गाली दी, फिर पिस्टल छीनकर...', बदलापुर कांड के आरोपी का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर ने बताई पूरी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी.
बदलापुर के स्कूल में दो मामूस बच्चियों के साथ शोषण करने के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने सोमवार को एक एनकाउंटर में मार गिराया. घटना के वक्त पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी.
इस एनकाउंटर में शामिल और आरोपी अक्षय को गोली मारने वाले पुलिस इंस्पेक्टर का एक्सक्लूसिव बयान सामने आया है. आरोपी अक्षय शिंदे पर गोली चलाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने बताया, "मैं ड्राइवर के बगल में बैठा था और आरोपी अक्षय और कांस्टेबल पीछे बैठे थे. मुझे असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नीलेश मोरे का फोन आया, जिसमें बताया गया कि आरोपी अक्षय शिंदे उन्हें गाली दे रहा है और पूछ रहा है कि उसे क्यों और कहां ले जाया जा रहा है. उस समय हम शिलफाटा रोड पर थे और मैं तलोजा जेल से निकला था. मैंने गाड़ी रोकी और उतरकर आरोपी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठ गया, ताकि उन्हें शांत कर सकूं."
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, "शाम करीब 6:15 बजे जब हम मुंब्रा बाईपास पर पहुंचे तो आरोपी अक्षय ने पुलिस अधिकारी नीलेश मोरे से पिस्टल छीन ली. मोरे ने उसे रोकने की कोशिश की, उसी समय पिस्टल लोड हो गई और एक राउंड फायर हो गया, जिसमें मोरे घायल हो गया और उसकी जांघ में गोली लगी और वह वैन में ही गिर गया. इसके बाद आरोपी ने मुझे और गाड़ी में मौजूद अन्य अधिकारियों को धमकाया और कहा कि वह हमें भी मार देगा. और उसने दो गोलियां चलाईं. आत्मरक्षा में मैंने और मेरे साथी ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया और वैन में ही गिर गया. इसके बाद हमने उसे काबू कर लिया."
आत्मरक्षा में चलाई गोली: पुलिस इंस्पेक्टर
पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने अपने बयान में कहा, "मुझे पूरा यकीन था कि अक्षय शिंदे हमें गोली मारेगा और इसलिए मैंने आत्मरक्षा में अक्षय शिंदे पर एक गोली चलाई. अक्षय शिंदे ने नियंत्रण खो दिया और ज़मीन पर गिर गया. पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे के अनुसार वैन में कुल चार राउंड फायर हुए. आरोपी अक्षय ने एक गोली चलाई, जो पुलिस अधिकारी नीलेश मोरे को लगी. फिर दो राउंड और फायर किए, जो दूसरे पुलिसवालों को नहीं लगे. इसके बाद आत्मरक्षा में एक गोली उन्होंने अक्षय पर चलाई. कुल चार राउंड फायर किए गए और सभी खोखे एफएसएल और पुलिस ने वैन से बरामद कर लिए हैं.
क्या था बदलापुर कांड?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




