
अक्टूबर में शुरू होगी 'बैजू बावरा' की शूटिंग, रणवीर-आलिया दिखेंगे साथ
AajTak
आलिया और रणवीर दोनों ही स्टार्स संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुके हैं. जहां एक ओर रणवीर सिंह ने राम लीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में डायरेक्टर के साथ काम किया है, वहीं दूसरी ओर आलिया डायरेक्टर की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं.
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की कास्टिंग को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है. कास्ट फाइनलाइज होने के बाद अब इसकी शूटिंग की खबरें भी सामने आ गई है. खबर है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.More Related News













