Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
अक्टूबर के तीन दिन में मोदी सरकार के लिए आईं एक के बाद एक ये 3 गुड न्यूज, युवाओं के लिए खुशखबरी!

अक्टूबर के तीन दिन में मोदी सरकार के लिए आईं एक के बाद एक ये 3 गुड न्यूज, युवाओं के लिए खुशखबरी!

AajTak
Tuesday, October 03, 2023 09:44:13 AM UTC

भारत में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) सालभर के निचले स्तर पर पहुंच गई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2023 में देश में बेरोजगारी दर का आंकड़ा 8.10 फीसदी पर था, जो सितंबर 2023 में घटकर 7.09 फीसदी पर आ गया है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के लिए अक्टूबर महीने की शुरुआत शानदार रही है. एक के बाद एक 3 गुड न्यूज आई हैं, जिनमें पहली खबर 1 तारीख को जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) में बंपर उछाल के रूप में आई, तो वहीं बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) अगस्त महीने की तुलना में घटकर 7.09 फीसदी पर आ गया. सितंबर में ये एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. इसके अलावा इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) को लेकर ग्लोबल एजेंसिया और एक्सपर्ट्स सकारात्मक बने हुए हैं और इसकी रफ्तार जारी रहने की उम्मीद जता रहे हैं.   

बेरोजगारी दर में आई गिरावट भारत में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) सालभर के निचले स्तर पर पहुंच गई है. अगस्त के मुकाबले इसमें एक फीसदी से ज्यादा की कमी आई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2023 में देश में बेरोजगारी दर का आंकड़ा 8.10 फीसदी पर था, तो कि सितंबर 2023 में घटकर 7.09 फीसदी पर आ गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर महीने में ग्रामीण इलाकों में भी बेरोजगारी घटी है. इसमें गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई है, जबकि मॉनसून सीजन के दौरान कम बारिश हुई है. ग्रामीण बेरोजगारी अगस्त में 7.11 फीसदी से घटकर सितंबर में 6.20 फीसदी रह गई, जबकि इसी अवधि में शहरी बेरोजगारी दर 10.09 फीसदी से गिरकर 8.94 फीसदी पर आ गई है. 

GST कलेक्शन में आया उछाल  अक्टूबर महीने की पहली तारीख को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) के लिए टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर गुड न्यूज आई थी. वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2023 महीने के जीएसटी कलेक्शन (GST Collection In September) के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि भारत में सकल माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.62 लाख करोड़ रुपये रहा. जीएसटी से सरकार का खजाना चालू वित्त वर्ष में लगातार भरता जा रहा है. सितंबर में कलेक्शन 1,62,712 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सेंट्रल जीएसटी (CGST) 29,818 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 37,657 करोड़ रुपये शामिल है. इसके अलावा एकीकृत जीएसटी (IGST) 83,623 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 41,145 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (Cess) 11,613 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 881 करोड़ रुपये सहित) रहा.

इकोनॉमी की रफ्तार रहेगी तेज एक ओर जहां वैश्विक मंदी की आहट से दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं सहमी हुई हैं, तो वहीं भारत लगातार सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी (India Fastest Growing Economy) बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक हो, आईएमएफ हो या फिर कोई अन्य ग्लोबल एजेंसी या भारत के शीर्ष इकोनॉमिस्ट सभी भारत की आर्थिक रफ्तार को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं. नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर को लेकर अनुमान जाहिर किया है और इसके करीब 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. उन्होंने कहा कि PM Modi के नेतृत्व में बीते 9 साल में जो सुधार हुए हैं, उससे देश की व्यापक आर्थिक स्थिति को फायदा हो रहा है.

तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत एक ओर जहां जीएसटी कलेक्शन, बेरोजगारी दर और जीडीपी को लेकर गुड न्यूज आई हैं, तो वहीं मंगलवार को S&P Global द्वारा जारी मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़ों ने निराश किया है. दरअसल, सितंबर में भारत का विनिर्माण पीएमआई (PMI) अगस्त में 58.6 से गिरकर सितंबर में 57.5 पर आ गया. हालांकि, लगातार 27वें महीने PMI Label 50 के स्तर से ऊपर बना हुआ है. गौरतलब है कि भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

देश की GDP का आकार 3,750 अरब डॉलर का है और प्रति व्यक्ति आय 2,600 डॉलर है. बीते दिनों जारी भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने अपनी इकोरैप (SBI Ecowrap) रिपोर्ट में कहा कि है अगर भारत अपनी ग्रोथ की मौजूदा रफ्तार को कायम रखता है,  तो देश को FY27-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Third Largest Economy) का टैग मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है.   

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Dhurandhar Stocks: शेयर बाजार के 'धुरंधर' ये 5 स्टॉक, सिर्फ 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति!

Stock Market Dhurandhar Stocks: शेयर बाजार में भले ही इस समय मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन मार्केट में कई मल्टीबैगर स्टॉक मौजूद हैं, जिनमें 1 लाख रुपये का निवेश करने वाले करोड़पति बन गए हैं.

नहीं सुधर रहा विदेशी निवेशकों का मूड... बाजार से निकाले ₹88000Cr, जानिए क्यों

Middle East War तेज हो गया है, क्रूड की कीमतों में उछाल जारी है और भारतीय रुपया भर-भराकर टूट रहा है. इन हालातों के बीच विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से भागते नजर आ रहे हैं और मार्च में अब तक ताबड़तोड़ 88,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निकाल चुके हैं.

Hormuz Crisis: जापान से जर्मनी तक... 22 देश होर्मुज पर एक साथ, वार्निंग देकर ईरान से की ये अपील

Hormuz Strait Crisis: तेल-गैस संयंत्रों पर ईरान के हमलों और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया की टेंशन चरम पर है और अब इसे लेकर 22 देशों ने एक साथ मिलकर Iran से हमले रोकने और प्रमुख समुद्री रूट को खोलने की अपील की है.

Rupee Sharp Fall: ये 5 कारण... जंग में क्‍यों गिर रहा रुपया? 100 मार्क तक टूटने का खतरा

जंग के दौरान रुपया में भारी गिरावट देखी गई. शुक्रवार को एक ही दिन में करीब 1 रुपये तक की गिरावट आई. वहीं इस महीने में 2 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है.

भारत ने खोजा रास्‍ता... अब होर्मुज पर निर्भर नहीं, यहां से आ रहा तेल का भंडार

मिडिल ईस्‍ट में जंग छिड़ने से स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्‍ते तेल और गैस की सप्‍लाई बाधित हुई है, जिस कारण मिडिल ईस्‍ट से आने वाले तेल की कीमतें भी काफी महंगी हो चुकी है. इस बीच, भारत, अब तेल-गैस की सप्‍लाई अन्‍य जगहों से कर रहा है.

Rupee vs Dollar: रुपये को लेकर बड़ी वॉर्निंग... ऐसा हुआ तो 98 पार करेगा, आज ही 94 के करीब

डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपया ऑल टाइम लो पर पहुंच गया. यह 94 रुपये के करीब जाकर बंद हुआ है. इस गिरावट को लेकर एक्‍सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है.

Gold-Silver Rates: कल चांदी ₹29000... सोना ₹9000 हुआ था सस्‍ता, जानें आज क्‍या भाव

19 मार्च को सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी गई थी. सोना 9000 रुपये और चांदी 29000 रुपये अचानक से सस्‍ती हो गई थी. वहीं आज इसमें मामूली तेजी है.

Zomato ने बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, अब कंपनी को रोजाना 48 लाख एक्‍स्‍ट्रा कमाई

मिडिल ईस्‍ट में तनाव के कारण गैस सप्‍लाई का संकट खड़ा हुआ है. इस बीच, एलपीजी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्‍लाई को रोककर घरेलू गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी है. इस बीच, जोमैटो ने प्‍लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है.

'क्यों किया इतना बड़ा हमला?' कतर एनर्जी के CEO का छलका दर्द... लेकिन अब US को कैसे फायदा

LNG Plant Attack Impacts: कतर के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस हमले से कतर की करीब 17% LNG एक्सपोर्ट क्षमता खत्म हो गई. वहीं तमाम जानकार ये मान रहे हैं कि ये सारा कारोबार अब अमेरिका को शिफ्ट होने वाला है.

Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड लो पर पहुंचा रुपया... 93 का लेवल क्रॉस, अब ये चीजें होंगी सस्‍ती-महंगी

भारतीय इत‍िहास में पहली बार रुपया 93 लेवल के पार कर चुका है, जिस कारण कई चीजों के दाम बढ़ने की संभावना है. साथ ही कुछ चीजें सस्‍ती हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

Stock Market Rally: कल भयानक तबाही... फिर आज क्‍यों मार्केट में तूफानी तेजी? ये हैं 4 कारण

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज शेयर बाजार अच्‍छी रैली दिखा रहा है. सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक और निफ्टी करीब 300 अंक तक चढ़ चुका है.

BSNL का होने जा रहा प्राइवेटाइजेशन? सरकार ने दी बड़ी जानकारी

बीएसएनएल के निजीकरण को लेकर कई दिनों से सवाल उठ रहे थे. इस बीच, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ज्‍यो‍तिराज सिंधिया ने सबकुछ साफ कर दिया है.

Iran Big Step: अब ये क्या? ईरान चलने वाला है नया दांव, हॉर्मुज पार करने पर वसूला जाएगा 'टोल टैक्स'

Transit Fees on Strait of Hormuz: अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए ईरान हॉर्मुज रूट पार करने पर टोल टैक्स वसूलने पर विचार कर रहा है, यानी ईरान रणनीतिक तौर पर को इस रूट को कैश करना चाहता है. दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल और गैस का सप्लाई इसी रास्ते से होता है.

ईरान से रिलायंस ने खरीदा 50 लाख बैरल तेल? रिपोर्ट पर कंपनी का आया ये जवाब

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने ईरानी तेल खरीद पर बड़ी जानकारी दी है. आज सुबह ये दावा किया गया था कि रिलायंस ने ईरान से 50 लाख बैरल तेल प्रीमियम प्राइस पर खरीदा है, जिसे लेकर कंपनी ने साफ तौर पर इनकार किया है.

EXCLUSIVE: भारत के पास 10 दिन से कम का रणनीतिक तेल भंडार, लेकिन दूसरा विकल्प भरपूर देगा साथ!

भारत के पास पर्याप्‍त भंडार है, लेकिन रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की बात करें तो यह 10 दिनों से भी कम है. भारत में अभी तीन जगहों पर ये भंडार रखे गए हैं.

Stock Market Rally: अभी तो शुरुआत... ये 4 कारण, अचानक बाजार में हुआ बड़ा खेल!

शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. एशियन पेंट्स, इंडिगो और एल एंड टी जैसे शेयरों ने इस तेजी में सबसे ज्‍यादा योगदान दिया है. जिस कारण निवेशकों की आज करीब 9 लाख करोड़ की कमाई हुई है.

ईरान के ऑफर पर भारत ने चला ये दांव, अब US भी समझ जाएगा क्या है असली खेल!

अमेरिका के छूट के बाद कई देश ईरानी तेल खरीदना चाहते हैं. इस बीच, खबर आई है कि ईरान ने भारत को ईरानी तेल खरीदने का ऑफर दिया है, जिसपर भारत ने एक दांव चला है.

Gold हो गया सस्ता...कीमतों में आज भी गिरावट, जानें 18-22-24 कैरेट सोने का रेट

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Stock Market Surge: कल हुआ था क्रैश... आज शेयर बाजार बना रॉकेट, ट्रंप का एक ऐलान और पलट गया गेम

Stock Market Trump Connection: सोमवार को क्रैश होने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है. डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद ये तेजी देखने को मिली है. बीएसई का सेंसेक्स 1500 अंक की उछाल के साथ ओपन हुआ, तो एनएसई निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी दिखी.

ईरान जंग ने निकाला चीन का 'तेल', 13 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

चीन अपने कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आयात के जरिये पूरा करता है. इसमें से लगभग 45 प्रतिशत आयात होर्मुज स्ट्रेट से होता है. होर्मुज से सप्लाई ठप होने की वजह से पिछले 15 दिन से भी कम समय में चीन में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं.

Stock Market Crash Reason: ये 5 कारण... जिनसे शेयर बाजार में भूचाल, 12 लाख करोड़ स्वाहा!

Stock Market Crash: शेयर बाजार निवेशकों के लिए सोमवार का दिन बेहद खराब साबित हुआ. बीएसई का सेंसेक्स 1836 अंक फिसलकर बंद हुआ, तो एनएसई निफ्टी ने 600 अंक का गोता लगा दिया.

Gold-Silver Stock Market Crash: ईरान जंग की आग में झुलसे निवेशक, शेयर बाजार पस्त... सोना-चांदी क्रैश, रुपया धड़ाम

Gold-Silver To Stock Market Crash: सप्ताह के पहला दिन शेयर बाजार से लेकर सोना-चांदी में निवेश करने वालों तक के लिए बेहद खराब साबित हुआ है. ईरान युद्ध की आग में हर सेक्टर के निवेशक झुलस रहे हैं. चांदी गिरते हुए अब हाई से 2 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.

Hormuz Safe Passage Cost: होर्मुज पर ईरान की तगड़ी वसूली...एक टैंकर पार कराने का 20 लाख डॉलर, रिपोर्ट में दावा

Middle East War के बीच दुनिया के लिए सबसे जरूरी तेल रूट Hormuz Strait बंद होने से कई देशों में तेल-गैस पर महंगाई की मार पड़ी है. इस बीच कुछ जहाजों को सुरक्षित होर्मुज पार कराने के लिए ईरान जमकर वसूली करने में भी लगा है.

Stock Market Crash: US-जापान, कोरिया से हांगकांग तक... हर ओर कोहराम, क्या भारत में भी शेयर बाजार होगा क्रैश?

Stock Market Crash Globally: शेयर बाजार के लिए विदेशों से एक बार फिर बुरे सिग्नल आए हैं. जापान से लेकर साउथ कोरिया तक के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है और ये भर-भराकर टूटे हैं.

Hormuz Tension: होर्मुज में जंग... LNG का संकट, अब इस जरूरी चीज का 50% घट गया प्रोडक्शन

LNG Supply Crisis India: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते होर्मुज पर टेंशन चरम पर है और एलएनजी सप्लाई में रुकावट का असर यूरिया प्लांटों पर भी दिखा है, जहां प्रोडक्शन करीब आधा घट गया है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us