
अकोला में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सात साल की मासूम की मौके पर मौत
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल अकोला में 7 साल की निधि जायसवाल अपने पिता के साथ कहीं जा रही थी. इसी दौरान पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके बाद निधि सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई.
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें सात साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर पीछे बैठी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गई और ट्रक के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना रविवार रात को दर्यापुर रोड पर हुई. मृतक बच्ची की पहचान निधि जायसवाल (7 साल) के रूप में हुई है. जब वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन अपना वाहन वहीं छोड़ गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी चालक को कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अकोट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस हादसे से निधि के परिवार में मातम पसरा हुआ है. मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









