
अकेलेपन में जी रहे आलोक नाथ, हैरेसमेंट के आरोपों के बाद गुरुजी की ली शरण, बचपन के दोस्त का खुलासा
AajTak
MeToo आरोपों के बाद ‘संस्कारी’ इमेज वाले आलोक नाथ पूरी तरह टूट गए हैं. बचपन के दोस्त राजेश पुरी ने बताया कि कैसे आरोपों ने उन्हें घर में कैद कर दिया. उनका करियर भी ठप हो गया है. वो अकेले रहना ही पसंद करते हैं. वो गुरुजी की शरण भी ले चुके हैं. लेकिन बावजूद इसके वो उनके सत्संग तक में जाना पसंद नहीं करते.
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के 'संस्कारी' एक्टर माने जाने वाले आलोक नाथ पर जब MeToo के तहत आरोप लगे तो हर कोई हैरान रह गया. उन्हें लेकर ये भी कहा गया कि शराब पीने के बाद वो अपना आपा खो बैठते थे. इन आरोपों के बाद आलोक ने खुद को एक तरफ कर लिया. वो इंडस्ट्री से गायब ही हो गए. अब उनके बचपन के दोस्त एक्टर राजेश पुरी ने बताया है कि वो इन आरोपों से कितने टूट गए हैं. वो घर पर ही बंद रहते हैं.
करीबी दोस्त ने बताया सच
राजेश ने बताया कि पहली बार दिल्ली से मुंबई वो और आलोक एक ही ट्रेन से आए थे. सिद्धार्थ कनन से वो कहते हैं 'तब हम सीढ़ियों पर बैठकर सोच रहे थे कि क्या करेंगे यार कोई जानता तो है नहीं. फिर हमने कहा चलो देखेंगे. वहां से लेकर हमने कुछ फिल्में इकट्ठे की, हम साथ रहे भी, प्री-सक्सेस साथ देखा. आगे बढ़ने के पूरे प्रोसेस में मैं और आलोक साथ थे.'
ऐसे में उन्हें भी ये मानना मुश्किल था कि आलोक ऐसा कोई गलत काम कर सकते हैं. लेकिन राजेश ने बातों बातों में जाहिर किया कि आलोक से गलतियां हुई हैं. वो बोले- आलोक बड़े साफ दिल का आदमी है. उसके दो ही रूप हुआ करते थे. अब तो पीता भी नहीं है. मेरी बात होती रहती है. वो बहुत प्यारा आदमी है. लेकिन एक तो उसे गलत चीजें बरदाश्त नहीं होती हैं. दूसरा, नशा. क्योंकि वो बहुत खतरनाक तरीके से पीता था. तो उसके ऊपर उस चीज का थोड़ा असर हुआ. लेकिन इंसान वो बहुत अच्छा है. मैं आज भी कहूंगा.
आउटडोर शूट्स में हुई गलतियां
इसके बाद राजेश ने बताया जब आलोक नाथ इन चक्करों में पड़े तब वो हर वक्त साथ नहीं रहा करते थे. वो अलग अलग फिल्मों में काम करते रहे थे. जब पूछा गया कि आपने कभी आलोक को पूछा नहीं. तो राजेश ने कहा- नहीं, वो किस्से मेरे सामने नहीं हुआ. क्योंकि जो फिल्में वो कर रहे थे, अब मैंने जो किस्से सुने वो सब आउटडोर्स के थे. ये सब ज्यादातर बाहर ही होता है. यहां तो होता नहीं. तो आउटडोर जब हमने काम किया तब तो मैंने कभी आलोक को ऐसी हरकतें करते नहीं देखा.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












