
अकाल तख्त की सजा और सुखबीर पर हमले से क्या अकाली दल को नई सांसें मिल पाएंगी? । Opinion
AajTak
कभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में 2007 और 2012 में लगातार दो चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली यह पार्टी, पंजाब की गहराती समस्याओं को हल करने में सक्षम न होने के चलते तेजी अलोकप्रियता का शिकार हुई. क्या अकाल तख्त की सजा भुगतने और जानलेवा हमले के बाद पार्टी के पक्ष में हवा बनने के आसार हैं?
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल का झुका सिर और जुड़े हाथों के साथ अकाल तख्त के सामने पेश होना, दूसरे दिन चौकिदारी करते हुए उनपर हमला होना लाखों पंजाबियों के लिए एक इमोशनल करने वाला सीन हो सकता है. 2017 के बाद से हर चुनाव में हाशिए पर खड़ी इस पार्टी के लिए यह आत्ममंथन का क्षण था. बहुत से लोग इसे अकाली दल के लिए पंजाब में नई शुरूआत मान सकते हैं. पर पिछले एक दशक में पंजाब की राजनीति बहुत बदल चुकी है. इस बीच सुखबीर बादल और उनकी पार्टी अकाली दल राज्य में इतनी कमजोर हो चुकी है कि एक विधायक और सांसद बनाना भी पार्टी के लिए बहुत मुश्किल हो चुका है. यही नहीं अकाली दल में सुखबीर बादल को लेकर भी पार्टी में बहुत निराशा है. शिरोमणि अकाली दल में लगातार नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी चल रही है. इसी दबाव के चलते पिछले दिनों सुखबीर ने करीब 16 साल बाद पार्टी प्रमुख के पद से त्यागपत्र दे दिया था. तो क्या अब यह उम्मीद की जानी चाहिए कि इन दोनों घटनाओं से पार्टी को नईं सांसें मिल सकेंगी?
1- मोगा के ऐतिहासिक सम्मेलन में छुपा अकाली दल का भविष्य
1996 में अकाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना घटी. मोगा में हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन में शिरोमणि अकाली दल ने खुद को पंजाबियों की पार्टी के रूप में पेश किया. यानि पार्टी केवल सिखों की पार्टी नहीं पंजाब में रहने वाले सभी नागरिकों की पार्टी बन गई. उसी साल भाजपा के साथ गठबंधन किया गया और गैर-सिखों के लिए पार्टी की सदस्यता खोल दी गई. दोनों सहयोगियों ने 1997 से पूरे पांच साल तक पंजाब पर शासन किया, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 2002 में क्षेत्रीय दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने उन्हें सत्ता से हटा दिया. शिरोमणि अकाली दल, पंजाब में अपने कनिष्ठ सहयोगी भाजपा के साथ, 2017 तक लगातार दो कार्यकालों के लिए पुनः निर्वाचित हुआ.
दरअसल पंजाब की जनसंख्या में हिंदू और सिख घुले मिले हुए हैं. पंजाब में अधिकतर हिंदू गुरु और गुरुद्वारों से बंधे हुए हैं. इसलिए उन्हें एकदम से कोई भी सिख बॉडी किनारे नहीं लगा सकती. इसके साथ ही पंजाबी हिंदू बहुत जल्दी किसी भी हिंदूवादी पार्टी के साथ जुड़ भी नहीं सकते. शायद यही कारण है कि बीजेपी को पंजाब में जगह बनाने में बहुत दिक्कते आ रही हैं. यही कारण है कि अकाली दल जब भी कट्टर होने की कोशिश करता है उसका जनसमर्थन कम हो जाता है. इसलिए ही अकाली दल को बीजेपी का साथ सूट करता है. बिना बीजेपी के वो पंजाब में दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है.
2- केवल माफीनामे से काम नहीं चलने वाला
हालांकि माफी एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह अकेले एसएडी के पुनरुत्थान के लिए पर्याप्त नहीं होगा. पार्टी को कई अन्य मोर्चों पर काम करने की जरूरत है. शिरोमणि अकाली दल को सबसे अधिक नुकसान आम आदमी पार्टी के उत्थान से हुआ है. कांग्रेस और आप की मजबूत पकड़ को तोड़ने के लिए एसएडी को जमीनी स्तर पर काम करना होगा. सुखबीर सिंह बादल को पार्टी में नई ऊर्जा लाने के लिए युवाओं को नेतृत्व में स्थान देना होगा. अकाली दल को पंजाब में बुजुर्गों की पार्टी की तरह ट्रीट किया जाने लगा है. पार्टी को सिख संगत के बीच अपनी विश्वसनीयता और ईमानदारी को दोबारा स्थापित करना होगा. एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पार्टी अकेली पड़ गई है. इसे या तो फिर से एनडीए के साथ आना होगा या नए सहयोगी ढूंढने की जरूरत होगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




