
अकाली नेता सिमरनजीत मान के 'रेप का तजुर्बा' वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- महिलाओं का मजाक बनाने के लिए...
AajTak
कंगना रनौत द्वारा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्या होने का आरोप लगाया था. इसको लेकर अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान से जब मीडिया ने सवाल पूछता तो उन्होंने कहा, "मैं कहना तो नहीं चाहता लेकिन रनौत साहब को तो रेप का बहुत तजुर्बा है.
पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. इसको लेकर पूर्व सांसद की जमकर आलोचना भी हो रहा है. वहीं इस पर अब कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अकाली दल नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह देश रेप को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां भी आ रही हैं कि कंगना को पता है कि रेप क्या होता है. इस तरह से मेरी आवाज को नहीं दबा पाएंगे.
दरअसल, कंगना द्वारा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्या होने का आरोप लगाया था. इसको लेकर अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान से जब मीडिया ने सवाल पूछता तो उन्होंने कहा, "मैं कहना तो नहीं चाहता लेकिन रनौत साहब को तो रेप का बहुत तजुर्बा है. उनसे पूछा जा सकता है कि कैसे होता है रेप ताकि लोगों को समझाया जा सके कि रेप कैसे होता है. उन्हें इसका बहुत अनुभव है. जैसे साइकिल आप साइकिल चलाते हैं तो साइकिल चलाने का तजुर्बा होता है, तो उनको रेप का तजुर्बा है."
आपत्तिजनक बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया
कंगना रनौत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर अकाली नेता का अपत्तिजनक बयान देने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "ऐसा लगता है कि यह देश रेप को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा. आज इस वरिष्ठ नेता ने रेप की तुलना साइकिल चलाने से कर दी. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मजे के लिए महिलाओं के खिलाफ रेप और हिंसा इस पितृसत्तात्मक राष्ट्र की मानसिकता में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि इसका इस्तेमाल महिलाओं को चिढ़ाने या उनका मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है. भले ही वह एक हाई प्रोफाइल फिल्म निर्माता या राजनेता ही क्यों न हो."
कौन हैं सिमरनजीत सिंह मान
संगरूर लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान इंदिरा गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में IPS की नौकरी छोड़ने के बाद सुर्खियों में आए थे. वह पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढू भाई हैं. कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर और सिमरनजीत सिंह मान की पत्नी गीतइंदर कौर सगी बहने हैं. नौकरी छोड़ने के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने राजनीति में कदम रखा. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी बनाई. सिमरनजीत सिंह मान तरनतारन से दो बार सांसद रह चुके हैं. वे 1989 में तरनतारन से सांसद थे. इसके बाद 1999 में संगरूर से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उन्होंने संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में भी जीत दर्ज की थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












