
अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, खुद सड़क पर उतरकर की वाहनों की जांच
AajTak
अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज ने खुद सड़क पर उतरकर बड़े वाहनों की जांच की और कई डंपरों के दस्तावेज चेक किए. खामियां मिलने पर चालकों को थाने भेजा गया. आरटीओ की लापरवाही पर नाराज विज ने खुद इंचीटेप से वाहनों की ऊंचाई नापी और नशे में मिले चालकों के मेडिकल परीक्षण के आदेश दिए.
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला. अंबाला के नारायणगढ़ रोड पर विज ने खुद सड़क पर उतरकर बड़े वाहनों की जांच की. इस दौरान उन्होंने डंपर और भारी वाहनों के दस्तावेजों की पड़ताल की और कई खामियां पाए जाने पर चालकों पर कार्रवाई के आदेश दिए. आरटीओ (RTO) के लापरवाह रवैये पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आदेश नहीं माने, इसलिए उन्हें खुद सड़कों पर उतरना पड़ा.
खुद इंचीटेप लेकर नापी वाहनों की ऊंचाई
कार्रवाई के दौरान अनिल विज ने खुद इंचीटेप लेकर वाहनों की ऊंचाई नापी, ताकि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हो सके. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके चालकों को थाने भेजा जाए. विज ने आरटीओ और डीएसपी को भी फटकार लगाते हुए कहा कि आरटीओ उनके आदेशों का पालन नहीं कर रहा है, जिसके कारण उन्हें स्वयं सड़कों पर उतरना पड़ा.
ये भी पढ़ें- 'क्या आपके लिए नियम अलग हैं?', अनिल विज ने FIR दर्ज न करने पर SHO को किया सस्पेंड
नशे में मिले चालकों के मेडिकल के आदेश
जांच के दौरान कुछ वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए, जिसके बाद मंत्री विज ने उनके मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है. विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









