
अंबाला: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कटारिया ने रद्द किया कार्यक्रम
AajTak
विरोध कर रहे एक किसानों से जब पूछा गया कि वे मंत्री को यहां कार्यक्रम क्यों नहीं करने दे रहे? तो उन्होंने कहा, 'केंद्र कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रहा. जब सरकार हमारी आवाज नहीं सुन रही है, तो हमारे पास क्या विकल्प बचा है.'
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़कों पर हैं. किसान संगठनों का प्रदर्शन भी लगातार जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने अंबाला शहर में अपने एक तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया. केंद्रीय मंत्री ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कार्यक्रम रद्द किया. हालांकि, जल शक्ति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कटारिया ने दो अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










