
अंधेरे में डूबा यूरोप! ट्रैफिक सिस्टम ठप्प, मोबाइल नेटवर्क बंद और रेल पर भी लगी ब्रेक... फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल में ब्लैकआउट
AajTak
यूरोप के कई इलाकों में अचानक ब्लैकआउट हो गया है. स्पेन की सरकारी बिजली कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है. ग्रिड ऑपरेटर ने कहा कि समस्या को हल करने के लिए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं.
यूरोपीय देश स्पेन और पुर्तगाल में बड़ी बिजली कटौती की खबर मिली है. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों की राजधानियों में भी बिजली गुल है. फ्रांस के कुछ शहर भी इस ब्लैकआउट से प्रभावित हुए हैं.
स्पेन की सरकारी बिजली कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने कहा कि वो बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रही है और फिलहाल ब्लैकआउट के कारणों का विश्लेषण कर रही है. ग्रिड ऑपरेटर ने कहा, 'इस समस्या को हल करने के लिए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं.'
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन की राष्ट्रीय रेलवे कंपनी रेनफे ने कहा कि स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे देश का "संपूर्ण राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड कट गया." रेनफे ने कहा कि ट्रेनें रुकी हुई हैं और किसी भी स्टेशन से कोई ट्रेन आ-जा नहीं रही है.
बिजली गुल का असर मैड्रिड ओपन, जो वार्षिक क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है, पर भी पड़ा और खेल को रोकना पड़ा. मैच रोके जाने की वजह से ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी जैकब फर्नले को कोर्ट छोड़कर बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
बिजली गुल होने से टूर्नामेंट का स्कोरबोर्ड प्रभावित हुआ और कोर्ट के ऊपर लगे कैमरे ने भी काम करना बंद कर दिया.
स्पेन और पुर्तगाल में इतनी व्यापक बिजली कटौती होना दुर्लभ है. स्पेन के सरकारी ब्रॉडकास्टर RTVE ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे देश के कई क्षेत्रों में बिजली की बड़ी कटौती हुई, जिससे उसका न्यूजरूम, मैड्रिड में स्पेन की संसद और देश भर के मेट्रो स्टेशन अंधेरे में डूब गए.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










