
'अंदर कुछ टूट गया होगा', अरिजीत सिंह के फैसले पर बोले लकी अली, बयां किया सिंगर का दर्द
AajTak
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर लकी अली का रिएक्शन सामने आया है. लकी बोले- ये नुकसान नहीं, बल्कि अपनी राह चुनने का फैसला है. उन्होंने अरिजीत के फैसले पर अपनी सहमति जताई है और कहा है कि कुछ अच्छा ही होगा.
एआर रहमान के सांप्रदायिकता पर दिए गए बयान के बाद, सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूर हटने के फैसले ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी. पिछले एक हफ्ते में कई गायकों ने अरिजीत के इस फैसले पर चिंता, समर्थन और अपने अनुभव साझा किए हैं. अब इस पर सिंगर लकी अली ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है और इसे काफी पर्सनल नजरिए से देखा है.
लकी ने बताया सिंगर का दर्द
पीटीआई से बातचीत में लकी अली ने कहा- किसी म्यूजिशियन की हालत समझने के लिए उसके जूते पहनकर चलना पड़ता है. अगर उसने ऐसा कदम उठाया है, तो जरूर उसके अंदर कुछ टूट गया होगा. मैं अरिजीत के इस फैसले से पूरी तरह सहमत हूं. ये कोई नुकसान नहीं है. वो जरूर गाएगा और खुद को एक्सप्रेस करेगा, लेकिन पहले जैसी परिस्थितियों में नहीं. आपको अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है, जैसे हमने बनाया था.
अपने करियर को याद करते हुए लकी अली ने आगे कहा- कुछ भी थाली में परोसकर नहीं मिलता. आपको खुद को साबित करना पड़ता है और अपने फैसले पर भरोसा रखना होता है. एक बार वो रुकावट पार कर लें, तो रास्ता थोड़ा साफ दिखने लगता है. इसका मतलब ये नहीं कि सफर आसान हो जाता है, लेकिन दिशा साफ हो जाती है.
लकी अली ने कई हिट गाने देने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. उन्होंने एक बार कहा था- बीच में मैंने फिल्में कीं, गाने गाए, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब समझ नहीं आया आगे क्या करूं. मैं अपने तरीके से गाना चाहता था. ‘ओ सनम’ उसी आजादी की तलाश का नतीजा था. 2015 में मैंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. हां, मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, लेकिन मैं इंडस्ट्री की टॉक्सिसिटी से भागा नहीं था- बस उससे ऊब गया था.
कहां से शुरू हुई ये चर्चा?













