
अंतिम विदाई: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन, चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ABP News
महान धावक मिल्खा सिंह चार बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहे. 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता. 1956 और 1964 ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया.
चंडीगढ़: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित शमशान घाट में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के गवर्नर और पंजाब के खेल मंत्री सहित दूसरे लोग मौजूद रहे. इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मिल्खा सिंह के सम्मान में पंजाब में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. मिल्खा सिंह का शुक्रवार की रात 11:30 बजे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में कोरोना की वजह से निधन हो गया. वे 91 साल के थे. इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल कौर का भी निधन हुआ था. दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे.More Related News













