
अंतरिक्ष से गुजरात की 3 जगहों पर गिरे 'एलियन के सामान'?
AajTak
आणंद जिले के एसपी ने बताया कि धातु का ये 'गोला' किसी सैटेलाइट का मलबा हो सकता है. उन्होंने कहा कि पहला 'गोला' गुरुवार शाम को गिरा और कुछ ही देर में दो अन्य स्थानों से भी ऐसी ही खबरें आईं.
गुजरात का आणंद जिला सुर्खियों में है. वजह है यहां के तीन स्थानों में आसमान से 'गोले' जैसी किसी अनजान चीज का गिरना. आसमान से 'गोले' गिरने की घटना इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है.
सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'एलियन के गोले' बताया है. फिलहाल जिला प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के विशेषज्ञों को जांच सौंप दी है.
दरअसल, आणंद जिले के भालेज, खंभोलाज और रामपुरा इलाके में गुरुवार शाम को आसमान से अनजान चीजें गिरीं, जो दिखने में गोले जैसी वस्तु है.
ये तीनों इलाके एक दूसरे से 15 किलोमीटर के दूरी पर स्थित हैं. सबसे पहले भालेज में काले धातु की 'गोले' जैसी चीज आसमान से गिरी, फिर खंभोलाज और रामपुरा में भी ऐसी ही घटना हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, 'गोले' का वजन लगभग पांच किलो था.
ये 'गोला' किसी उपग्रह का मलबा हो सकता है
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आणंद जिले के एसपी अजीत रजियान ने बताया कि धातु का 'गोला' किसी उपग्रह का मलबा हो सकता है. उन्होंने कहा कि पहला 'गोला' गुरुवार शाम करीब 4.45 बजे गिरा और कुछ ही देर में दो अन्य स्थानों से भी ऐसी ही खबरें आईं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












