
अंडर आर्म्स के बालों से 'करोड़ों' कमाने वाली लड़की को लोग क्यों देते हैं गालियां?
AajTak
यूके की एक महिला अजीबोगरीब ढंग से पैसे कमाने के लिए चर्चा में है. ये महिला दरअसल अपने बगल के बालों की मदद से पैसे कमाती है. वह इनकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है जहां उसके लाखों फॉलोअर्स हैं.
दुनियाभर में लोग अजीबोगरीब तरीकों से पैसे कमाकर हैरान कर दे रहे हैं. कोई अपने पैरों से फोटो से करोड़ों कमाता दिख रहा है तो कोई कुछ और अनोखा करके. 30 साल की यूके की महिला फेनेला फॉक्स भी कुछ ऐसे ही लाखों कमा रही है. अन्य लोगों की तरह उसका जरिया भी सोशल मीडिया ही है लेकिन उसे खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने के पैसे नहीं मिलते. बल्कि वह तो अपने शरीर के, खासकर अंडरआर्म के बालों की तस्वीरें पोस्ट करके पैसे कमा रही है.
बगल के बालों से 8 करोड़ की कमाई अपने बगल के बालों की बदौलत साल के करीब दस लाख डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) कमाने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने खुलासा किया है कि उसे सोशल मीडिया पर उसकी सफलता की कीमत भी चुकानी पड़ी है क्योंकि फोन पर दिन में 14 घंटे बिताने के कारण "डिजिटल वर्टिगो" हो गया.
'...इसलिए पोस्ट करने लगी थी बालों की फोटो'
फॉक्स दावा करती है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रति माह 9,500 डॉलर (7 लाख रुपये यानी साल के 8 करोड़ रुपये) कमाती है. सोशल मीडिया पर उसके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उसने कहा कि महिलाओं पर लगाए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड से चिढ़ कर सात साल पहले उसने अपने शरीर के बालों की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करना शुरू किया था.
बिकनी में क्लिक कराती हैं अनोखी फोटो
वह शरीर पर बाल चाहती थी - विशेष रूप से बगल के बाल - जो मॉडलिंग कंपनियों द्वारा देखे जाएं, इसलिए उसने उन्हें एक नए तरीके से दिखानेने का फैसला किया. फॉक्स ने देखा कि बीच पर या पहाड़ों पर महिलाएं बिकनी पहनकर पोज देती है. इसलिए उन्होंने भी ये शुरू किया लेकिन उनकी तस्वीरों में अलग ये था कि उनके शरीर के बाल साफ दिख रहे थे.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












