
'अंजीर नहीं है नॉनवेज', सोशल मीडिया पर नए वीडियो से छिड़ी बहस
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों अंजीर को लेकर बहस छिड़ी हुई है. सवाल ये है कि क्या अंजीर शाकाहारी है या मांसाहारी? हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अंजीर मांसाहारी है. इस चर्चा को शेनाज ट्रेजुरिवाला के एक वीडियो ने और हवा दे दी.
सोशल मीडिया पर इन दिनों अंजीर को लेकर बहस छिड़ी हुई है. सवाल ये है कि क्या अंजीर शाकाहारी है या मांसाहारी? हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अंजीर मांसाहारी है. इस चर्चा को शेनाज ट्रेजुरिवाला के एक वीडियो ने और हवा दे दी.
शहनाज गिल के वीडियो से मचा बवाल शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद लोग अंजीर को लेकर शाकाहारी और मांसाहारी होने की बहस में उलझ गए. अब इस मुद्दे पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो अंजीर के पीछे के विज्ञान को अलग तरीके से समझाता है.
अंजीर और ततैया का कनेक्शन इंस्टाग्राम पेज @peepalfarm पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया कि अंजीर के फल बनने की प्रक्रिया में मादा ततैया की भूमिका अहम होती है. मादा ततैया अंजीर के फूल के अंदर जाकर अंडे देती है. इस दौरान उसके पंख और एंटीना टूट जाते हैं, जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है. अंजीर में मौजूद फिसिन नामक एंजाइम ततैया के शरीर को पचाकर प्रोटीन में बदल देता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि अंजीर खाने से आप ततैया खा रहे हैं, क्योंकि वह पहले ही पच चुकी होती है.
देखें वायरल वीडियो
देखें अंजीर पर पुराना वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











