
अंजलि-लतीफ की लव मैरिज से गुस्सा था बड़ा भाई, सरेबाजार बरसवाईं गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज
AajTak
Anjali Verma Jaipur Case: जयपुर में अंजलि वर्मा पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस के हाथ वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज लगा है. इसमें दो व्यक्ति स्कूटी पर बैठकर जाते हुए देखे गए हैं. दोनों हेलमेट लगाए हुए हैं. ये पता चला है कि अंजलि की हत्या करने की साजिश उसके जेठ अब्दुल अजीज ने रची थी.
राजस्थान के जयपुर में अंजलि वर्मा पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के हाथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज लगा है. इसमें दो व्यक्ति स्कूटी पर बैठकर जाते हुए देखे गए हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक आरोपी अंजलि का जेठ अब्दुल अजीज है. उसने अंजलि की हत्या के लिए शूटर्स हायर किए थे.
पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी दुकान में काम करती है. वो सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थी, तभी दोपहिया वाहन पर इंतजार कर रहे दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं. जो कि उसकी पीठ में लगीं. इसके बाद स्थानीय लोग उसे कांवटिया अस्पताल ले गए. यहां से उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता का ऑपरेशन किया जा रहा है.
पुलिस उपायुक्त वंदिता राणा ने बताया कि इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें दो आरोपियों को स्कूटी पर हेलमेट लगाकर जाते हुए देखा गया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
दोस्ती के बाद प्यार फिर शादी
अंजलि और अब्दुल लतीफ एक-दूसरे को छह साल से जानते हैं. दोनों एक प्राइवेट स्कूल में साथ पढ़ते थे. इसी दरम्यान दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई और शादी करने का फैसला किया. लतीफ ने जब अपने घरवालों को हिंदू लड़की से शादी करने की बात बताई तो उन्होंने विरोध किया. हालांकि, लड़की के परिवार वालों ने शादी पर कोई आपत्ति नहीं की.
शादी की कीमत चुकाने की धमकी दी थी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












