
अंकिता केस: BJP नेता के बेटे पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी रोक कर पीटा
AajTak
पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को लेकर पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी. लोगों ने पुलिस की गाड़ी रोककर तीनों आरोपियों को जमकर पीटा. अंकिता भंडारी यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी. जिसका संचालक बीजेपी नेता का बेटा पुलकित आर्य था.
उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भास्कर के साथ लोगों ने मारपीट की है. घटना उस वक्त हुई, जब आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी. इसी दौरान बैराज पुल से आगे कोडीया में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली.
इस दौरान मामले को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता की और उनके मोबाइल छीन लिए. गौरतलब है कि अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी.
उसकी पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक अंकिता का शव बरामद नहीं हुआ है. पुलिस और SDRF की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं. 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी. सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था. यहां देखें वीडियो...
18 सितंबर को कर दी गई थी हत्या इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि 18 तारीख की रात में अंकिता की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी.
मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, "राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी. जो बीते दिन ही रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर की गई. 24 घंटे में लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया".
पुलिस को बरगलाने की कोशिश रिसॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य ने पुलिस को बताया, "रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी एक अलग कमरे में रहती थी. कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इसी के चलते 18 सितंबर को उसे ऋषिकेश घुमाने के लिए ले गए थे.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





