
#socialmediaday टीना अंबानी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, मनाया सोशल मीडिया डे
AajTak
वीडियो में टीना अंबानी को उनके पति अनिल अंबानी और बेटों जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी के साथ देखा जा सकता है. इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनकी सास कोकिलाबेन अंबानी की भी हैं. वहीं टीना अंबानी को अमिताभ बच्चन के साथ पोज करते हुए भी देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया डे को हर साल 30 जून को मनाया जाता है. ऐसे में टीना अंबानी ने अपने परिवार और दोस्तों संग बिताए खुशनुमा पलों को दोबारा जिया है. टीना ने अपनी कुछ थ्रोबैक फोटोज से बने मोंटाज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में हॉलीवुड के फेमस बैंड मरून 5 का गाना मेमोरीज चल रहा है.More Related News

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












