
दिल्ली: मंदिर से हटाई गई साईं बाबा की मूर्ति, वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर कमेटी का सदस्य गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 50 साल के शख्स को मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मंदिर की प्रबंध कमेटी का सदस्य है.
राजधानी दिल्ली के शाहपुर जाट इलाके में स्थिति शिव मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाने के मामले में पुलिस ने मंदिर की प्रबंध कमेटी के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. 25 मार्च को ये मूर्ति हटाई गई, जिसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ. इस मामले में कमेटी की तरफ से कहा गया था कि जो मूर्ति हटाई गई है, वो पुरानी थी इसलिए उसे हटाया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. ये बोले मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शिव मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाए जाने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद 30 मार्च को मौके पर पुलिस और आम लोग पहुंचे. यहां पुलिस को बताया गया कि मूर्ति 10 वर्ष पुरानी थी, जो खंडित हो गई थी, इस वजह से मूर्ति को हटा दिया गया. इसकी जगह गणेश जी की मूर्ति रखेंगे. हालांकि मंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि ये वीडियो फेक है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












