
Zoom में आया इमर्सिव व्यू फीचर, मीटिंग में एक ही प्लेस पर बैठे हुए लोग दिखेंगे
AajTak
Zoom वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म पर एक दिलचस्प फीचर आया है. इसके तहत 25 लोग एक साथ बैठे हुए दिखेंगे. ये फीचर इमर्सिव व्यू है और इसके तहत होस्ट 25 लोगों को एक ही बैकग्राउंट में प्लेस कर सकेगा.
जब से कोरोना आया है तब से वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म लगातार ग्रो कर रहे हैं. Zoom इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. Zoom वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म में लगातार नए फीचर्स आ रहे हैं. कंपनी ने इमर्सिव व्यू फीचर लॉन्च किया है जो वीडियो कॉलिंग एक्स्पीरिएंस को और भी बेहतर कर देगा. दरअसल Zoom के इस नए फीचर के तहत सिंगल वर्चुअल बैकग्राउंड में 25 लोग शामिल हो सकेंगे. देखने में ऐसा लगेगा कि लोग एक साथ ही बैठे हैं. वर्चुअल बैकग्राउंड का फीचर तो पहले भी था, लेकिन ये इंडिविजुअल था यानी हर यूजर अपना अपना बैकग्राउंड बदल सकता था. Zoom द्वारा जारी किए गए इस नए टूल के तहत मीटिंग होस्ट जूम मीटिंग में शामिल 25 लोगों को एक ही वर्चुअल बैकग्राउंड में ऐड कर सकेगा. इस टूल को कंपनी ने इमर्सिव व्यू के नाम से पेश किया है. इस टूल के जरिए वीडियो कॉलिंग को ज्यादा लाइवली बनाने की कोशिश की गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












