
JEE मेंस एग्जाम में जुड़वा भाइयों ने हासिल किए 99.99 परसेंटाइल, एक ही किताब से की पढ़ाई...
AajTak
जॉइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेंस में 99.99 परसेंटाइल लाने वाले दो जुड़वा भाई महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान इस समय सुर्खियों में हैं. दोनों ने एक ही शिफ्ट में पेपर दिया और एक ही किताब पढ़ाई कर सेम नंबर हासिल किया है.
कोटे में पढ़ाई कर रहे जुड़वां भाई महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान इन दिनों चर्चा में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने जॉइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेंस जैसी कठिक परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है. दोनों ने एक ही शिफ्ट में पेपर दिया और सेम स्कोर हासिल किया. 300 में से उन्हें 285 नंबर मिले हैं. भुवनेश्वर के रहने वाले ये जुड़वां भाई, कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट के छात्र हैं.
हासिल किया 99.99 परसेंटाइल
बता दें कि 7 मई, 2008 को जन्में इन दोनों भाइयों ने स्कूल से लेकर कोचिंग तक हमेशा एक साथ पढ़ाई की है. दोनों की आदतें भी एक जैसी ही है. बच्चे को कभी अकेला न फील हो इसके लिए उनकी मां डॉ.जीनत बेगम ने अपने करियर का त्याग कर डॉक्टर का पेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया था. वह 1990 के दशक में सरकार के साथ गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में काम करती थीं.
2023 में आए कोटा
इसे लेकर जीनत बेगम ने बताया कि हम साल 2023 में कोटा चले गए, शुरुआत में ओलंपियाड की तैयारी के लिए, क्योंकि दोनों भाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई कर लिया था. बाद में उन्होंने जेईई कोचिंग करने का फैसला किया. उन्होंने आगे बताया कि दोनों भाई बचपन से ही होशियार रहे हैं. महरूफ ने कक्षा 10 में 95.2 प्रतिशत और मसरूर ने 97.2 प्रतिशत नंबर मिले थे.
एक-दूसरे से करते थे कॉम्पिटिशन

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












