
Zomato डिलीवरी बॉय ने पकड़ा लेडी कस्टमर का हाथ, बोला- I like you...
AajTak
महिला ने जैसे ही खाने का पैकेट लेने के लिए दरवाजा खोला, फूड डिलीवरी बॉय ने महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश की. जब महिला ने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने कहा- ''मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं.''
गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के न्यू अलकापुरी में एक डिलीवरी बॉय ने महिला कस्टमर का जबरन हाथ पकड़ लिया और कहा कि तुम्हें पसंद करता हूं. ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाली एक महिला को दो दिन पहले एक बेहद कड़वा अनुभव हुआ. डिलीवरी बॉय ने महिला का हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने Zomato से संपर्क करके डिलीवरी बॉय मोहम्मद अकमल को गिरफ्तार किया है. 8 जनवरी को न्यू अलकापुरी इलाके में रहने वाली 36 साल की महिला ने Zomato से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. दोपहर को ऑनलाइन ऑर्डर किया गया. जिसके बाद 19 वर्षीय युवक महिला के घर पहुंच गया.
महिला ने जैसे ही खाने का पैकेट लेने के लिए दरवाजा खोला, फूड डिलीवरी बॉय ने महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश की. जब महिला ने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने कहा- ''मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं.''
इस घटना से सदमे में आई महिला ने अचानक घर का दरवाजा बंद कर लिया. जिसके बाद महिला ने अपने परिवार से बात की और लक्ष्मीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही Zomato को भी शिकायत की थी.
पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अकमल ने 8 जनवरी को खाना ऑर्डर करने वाली एक महिला से छेड़छाड़ की थी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने फूड डिलीवरी बॉय मोहम्मद अकमल को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 और 79 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












