
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल कीमतों में उछाल से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते ही गिरावट में रहा. वहीं, इसी बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं.
सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में खुलते ही गिरावट देखी गई. वहीं, दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई. इन खबरों के अलावा, मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ... शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में खुलते ही गिरावट देखी गई. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा गिर गया, तो वहीं NSE का निफ्टी भी खुलते ही 450 अंक के आसपास बिखर गया. इस बीच BSE लार्जकैप में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नज़र आए.
Rainy Monday... कूल-कूल वीकेंड के बाद फिर पानी-पानी हुई दिल्ली-NCR की सड़कें
दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है. देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में रूटीन यातायात में हल्की देरी देखने को मिली. IMD ने अगले 24 से 48 घंटों तक भी दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहने और कभी‑कभार हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
5 साल तक मिसाइल बंद, यूरेनियम जीरो... जंग रोकने के लिए ट्रंप की शर्त, ईरान बोला- पहले मुआवजा और गारंटी दो

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












