
Zomato एजेंट को देखते ही गाना गाने लगे कस्टमर्स, दिया खास तोहफा, दिन बना देगा VIDEO
AajTak
छोटी-छोटी खुशियों से भी किसी का दिन खास बनाया जा सकता है. खासकर तब जब किसी को अपनेपन की सबसे ज्यादा जरूरत हो. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो इसी अहसास को जीवंत करता है.
छोटी-छोटी खुशियों से भी किसी का दिन खास बनाया जा सकता है. खासकर तब जब किसी को अपनेपन की सबसे ज्यादा जरूरत हो. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो इसी अहसास को जीवंत करता है. यह वीडियो एक डिलीवरी बॉय का है, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए घर से दूर काम करता है. काम की आपा धापी में उसे ये भी याद नहीं की आज उसका जन्मदिन है.
एक अजनबी कस्टमर ने उसे अपनेपन का अहसास कराया है, जिसे देख हर कोई इमोशनल हो रहा है. वीडियो में है की भारी बारिश के बावजूद एक डिलीवरी बॉय वक्त पर डिलीवरी करता है. कस्टमर ने उसे ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दिया की वो इमोशनल हो गया...
देखें वीडियो
यश ने ऐसे मनाया आकिब शेख का जन्मदिन
यश शाह ने Zomato ऐप के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया. ऑर्डर के दौरान ऐप ने दिखाया कि डिलीवरी बॉय शेख आकिब का जन्मदिन है. जब आकिब डिलीवरी लेकर यश के घर पहुंचे, तो यश और उनके दोस्तों ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए जन्मदिन का गाना गाया. एक खास तोहफा दिया. यह तोहफा एक परफ्यूम का बॉक्स था. आकिब यह सरप्राइज पाकर बेहद खुश नजर आए. उनकी खुशी ने वीडियो को देखने वाले लाखों लोगों के दिल को छू लिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












