
Zelenskyy And Trump Meet: 'आपकी कोई हैसियत नहीं...' जब जेलेंस्की पर तमतमा उठे ट्रंप, 6 तस्वीरों में देखें कैसे बिगड़ी दोनों नेताओं की बातचीत
AajTak
ट्रंप ने यूक्रेन को दी गई अमेरिकी सहायता के लिए 'अधिक आभार प्रकट करने' की मांग की, जबकि जेलेंस्की ने रूस के साथ संघर्ष विराम के सुझावों को खारिज कर दिया. जेलेंस्की ने सीजफायर से इनकार किया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'आपकी कोई हैसियत नहीं है. आप अमेरिका के हथियारों पर टिके हैं.'
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ सफल बातचीत की उम्मीद कर रहे थे. उनकी योजना खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने की थी, जिससे अमेरिका को यूक्रेन के भविष्य में एक मजबूत भागीदारी मिलती. लेकिन इसके बजाय, जेलेंस्की को दुनिया भर के मीडिया के सामने ट्रंप और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के तीखे आरोपों का सामना करना पड़ा.
ट्रंप ने यूक्रेन को दी गई अमेरिकी सहायता के लिए 'अधिक आभार प्रकट करने' की मांग की, जबकि जेलेंस्की ने रूस के साथ संघर्ष विराम के सुझावों को खारिज कर दिया. जेलेंस्की ने सीजफायर से इनकार किया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'आपकी कोई हैसियत नहीं है. आप अमेरिका के हथियारों पर टिके हैं.' ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य सहायता के बिना युद्ध 'दो हफ्ते' में खत्म हो गया होता.
यह भी पढ़ें: Video: सिर पकड़ी नजर आईं यूक्रेन की राजदूत, जब जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हो रही थी बहस
तनाव इतना बढ़ गया कि जेलेंस्की को समय से पहले व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कह दिया गया और प्रस्तावित खनिज समझौता बिना किसी हस्ताक्षर के रह गया. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब आप वास्तव में शांति के लिए तैयार हों, तब वापस आएं.'
(फोटो: AP)

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









