
Yuvraj Singh-Hazel Keech बने बेबी ब्वॉय के पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने लिया था सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला
AajTak
एक्ट्रेस ने युवराज सिंह से 12 नवंबर 2015 में सगाई की थी. इसके बाद दोनों ने 30 नवंबर 2016 को शादी रचाई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को खुशखबरी दी है.
एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह पैरेंट्स बन चुके हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. ब्रिटिश-मॉरीशियन फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने युवराज सिंह से 12 नवंबर 2015 में सगाई की थी. इसके बाद दोनों ने 30 नवंबर 2016 को शादी रचाई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को खुशखबरी दी है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












