
'You are Fired...', और एक झटके में डोनाल्ड ट्रंप ने रोक दी सीक्रेट दस्तावेजों तक बाइडेन की पहुंच
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने एक बेहद अहम फैसले में उनकी सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है. साथ ही गोपनीय सूचनाओं तक उनकी पहुंच पर भी रोक लगा दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने एक बेहद अहम फैसले में उनकी सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है. साथ ही गोपनीय सूचनाओं तक उनकी पहुंच पर भी रोक लगा दी है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि गोपनीय जानकारी तक बाइडेन की पहुंच बने रहने की कोई जरूरत नहीं है. जो, यू आर फायर्ड.
हम तुरंत प्रभाव से बाइडेन की सिक्योरिटी क्लीयरेंस को रद्द कर रहे हैं और उनको दैनिक तौर पर दी जा रही इंटेलिजेंस ब्रीफिंग रोक रहे हैं. उन्होंने (बाइडेन) 2021 में पूर्ववर्ती 45वें राष्ट्रपति (ट्रंप) तक इंटेलिजेस ब्रीफिंग रोक दी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








