
Xiaomi भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च करेगा अपना अब तक का सबसे बड़ा TV, इतनी हो सकती है कीमत
AajTak
Mi QLED TV 4K 75-इंच टेलीविजन को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी शाओमी इंडिया ने दी है. ये कंपनी का देश में सबसे बड़ा TV होगा. साथ ही अब तक का सबसे महंगा भी हो सकता है.
Mi QLED TV 4K 75-इंच टेलीविजन को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी शाओमी इंडिया ने दी है. ये कंपनी का देश में सबसे बड़ा TV होगा. साथ ही अब तक का सबसे महंगा भी हो सकता है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग टीवी में क्या कुछ हो सकता है खास. 75-इंच Mi QLED TV के लॉन्च की जानकारी शाओमी ने ट्वीट कर दी है. कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए कहा है कि इसे देश में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इसे एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Mi 11X सीरीज के स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इस अपकमिंग टीवी को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा रहा है घर पर थिएटर जैसा एक्सपीरिएंस चाहते हैं. चूंकि, कोरोना महामारी के समय में लोगों ने वैसे भी थिएटर जाना कम कर दिया है. ऐसे में कंपनी के इस मॉडल को बााजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है. उम्मीद है कि इसकी कीमत 1,50,000 रुपये के अंदर रखी जा सकती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












