
Xiaomi का नया पोर्टेबल स्पीकर 22 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में
AajTak
Xiaomi ने ये घोषणा की थी कंपनी भारत में 22 फरवरी को होने वाले इवेंट में दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. अब कंपनी ने Mi पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की लॉन्चिंग के लिए टीजर किया है.
Xiaomi ने ये घोषणा की थी कंपनी भारत में 22 फरवरी को होने वाले इवेंट में दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. अब कंपनी ने Mi पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की लॉन्चिंग के लिए टीजर किया है. इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग पिछले साल की गई थी. पोर्टेबल स्पीकर के साथ ही अगले हफ्ते होने वाले इवेंट में शाओमी नए ईयरफोन्स भी लॉन्च कर सकता है. शाओमी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक प्रमोशनल पोस्टर जारी किया गया है. इसमें एक रेक्टेंगुलर स्पीकर नजर आ रहा है जो पिछले साल के Xiaomi Mi पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर जैसा दिखाई दे रहा है. ट्वीटर पर जारी किए गए पोस्ट में 'ऑडियो ऑन फ्लाई' को भी मेंशन किया गया है. इससे पता चलता है कि डिवाइस में पोर्टेबिलिटी सपोर्ट है. इसी तरह कंपनी द्वारा जारी किए गए एक पुराने पोस्टर से ये भी पता चलता है कि पोर्टेबल स्पीकर के साथ वायर्ड ईयरफोन्स भी लॉन्च किए जाएंगे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












