
आपने भी बदला है अपना सैलरी अकाउंट? PF निकालने में होगी परेशानी... जरूर कर लें ये काम
AajTak
Salary Account Change Impact On PF: अगर आपका सैलरी अकाउंट चेंज हो जाता है, तो इसकी जानकारी अपने पीएफ खाते के साथ अपडेट नहीं करने पर निकासी में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है.
क्या आपने अपना सैलरी बैंक अकाउंट बदला है? अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, Salary Account में बदलाव करना अक्सर एक छोटा सा ऑफिशियल काम जरूर लगता है. सिर्फ एक क्लिक, एक नया डेबिट कार्ड और आप आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन ये इतनी छोटी सी बात नहीं है, बल्कि इससे होने वाली परेशानी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खासतौर पर आपके PF Account से जुड़ी ऐसी समस्या खड़ी हो सकती है, जिसकी उम्मीद आपने नहीं की होगी. आइए समझते हैं इससे पेश आने वाली परेशानी और उसके समाधान के बारे में...
EPFO के साथ नया खाता अपडेट जब आप नौकरी या फिर बैंक बदलते हैं और अगर आपका नया बैंक अकाउंट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में अपडेट नहीं है, तो फिर ऐसी स्थिति में आपके पीएफ निकासी (PF Withdrawl) में रुकावट आ सकती है. इस चीज का ज्यादातर लोगों को एहसास तभी होता है, जब उन्हें पीएफ खाते में जमा पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और उसे निकालने के लिए वे परेशान होते रहते हैं.
ऑटोमैटिक नहीं बदलती अकाउंट डिटेल बता दें कि आपके पीएफ खाते में बैंक डिटेल अपने आप यानी ऑटोमेटिकली चेंज नहीं होती है. इसे साफ शब्दों में समझें, तो जब आप नौकरी या बैंक बदलते हैं, तो आपका एम्प्लॉयर सैलरी रिकॉर्ड अपडेट कर सकता है, लेकिन आपका ईपीएफ खाता अलग से काम करता है. आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN से जुड़ी बैंक डिटेल तब तक नहीं बदलती है, जब तक कि आप खुद से उसे PF Account में अपडेट नहीं करते हैं.
तो क्लेम हो सकता है कैंसिल ऐसे में सैलरी अकाउंट चेंज करते समय इस बात को गांठ बांध लेना जरूरी है कि अगर पीएफ खाते के साथ लिंक किया हुआ खाता बंद या फिर निष्क्रिय है, तो पीएफ विद्ड्रॉल का कोई भी दावा विफल हो सकता है. ऐसा होने पर भुगतान वापस आ सकता है, जिससे आपको पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है. ये निराश करने वाला परेशानी भरा हो सकता है, खासकर तब जब आप नौकरी छोड़ने के बाद या किसी आपात स्थिति के दौरान पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हों.
इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












