
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा को पत्रकार ने धमकाया तो भड़के रवि शास्त्री, बोले- तुरंत एक्शन लें सौरव गांगुली
AajTak
विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद से ही खफा हैं. लेकिन उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर एक पत्रकार पर आरोप लगाया था, जिसपर विवाद बढ़ गया है.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से पहले टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो टेस्ट टीम से विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की छुट्टी हो गई. ऋद्धिमान साहा के लिए ये झटका करियर के ऐसे मोड़ पर आया है, जहां वह रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन साहा ने ट्वीट के जरिए एक पत्रकार पर धमकाने का आरोप लगाया तो विवाद बढ़ गया. अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस विवाद पर बयान दिया है. रविवार शाम को रवि शास्त्री ने ट्वीट किया और खुलकर ऋद्धिमान साहा का समर्थन किया. रवि शास्त्री ने लिखा कि ये हैरान करने वाला है कि एक खिलाड़ी को पत्रकार द्वारा धमकाया जा रहा है. ये अपन पद का दुरुपयोग करना हुआ. ये टीम इंडिया के साथ लगातार हो रहा है. रवि शास्त्री ने मांग की है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस मामले में तुरंत दखल देना चाहिए. पता लगाना चाहिए कि कौन ऐसा है जो हर क्रिकेटर के हित में है. ये एक गंभीर चीज़ है, जो टीममैन ऋद्धिमान साहा ने कही है. Shocking a player being threatened by a journo. Blatant position abuse. Something that's happening too frequently with #TeamIndia. Time for the BCCI PREZ to dive in. Find out who the person is in the interest of every cricketer. This is serious coming from ultimate team man WS https://t.co/gaRyfYVCrs

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










