
World Cup देखने जा रहे यात्रियों को रेलवे का तोहफा, अहमदाबाद जाने के लिए इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें किराया और शेड्यूल
AajTak
अहमदाबाद में होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए मुंबई और दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों का रूट, किराया और शेड्यूल.
IND VS AUS World Cup Final, Special Trains: देश में क्रिकेट का महाकुंभ पिछले महीने शुरू हुआ था जहां पर विश्व कप जीतने के लिए 10 टीमों ने हिस्सा लिया था. पूरे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद आला रहा है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और कल क्रिकेट के महाकुंभ का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच. इस खास मौके के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन इस फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो की अहमदाबाद से सब से अधिक नज़दीक है. यहां से अहमदाबाद जाने-आने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
मध्य रेलवे द्वारा क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अहमदाबाद तक एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप फाइनल देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी यात्रियों के लिए एक विशेष क्रिकेट विश्व कप ट्रेन रहेगी. ट्रेन नंबर 01153 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस 18 नवंबर (शनिवार) को 22.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन (रविवार) 06.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
वहीं, ट्रेन नंबर 01154 अहमदाबाद - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस अहमदाबाद से 20 नवंबर को (रविवार/सोमवार की मध्यरात्रि) 01.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन (सोमवार) 10.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज विश्व कप स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद पर स्टॉपेज लेगी.
दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भी ट्रेन दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक ट्रेन आज यानी 18 नवंबर की शाम को दिल्ली से रवाना होगी और सुबह अहमदाबाद पहुंचेगी. बता दें, अभी अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है तो वहीं, हवाई यात्रा का किराया 20 से 40 हजार के बीच है. ऐसे में ये स्पेशल ट्रेन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



