
Who is Himanshu Sangwan: नजफगढ़ के अनजान पेसर ने उड़ाई विराट कोहली की गिल्ली, पहली स्लिप के पास जा उड़ा स्टम्प
AajTak
Ranji Trophy 2025, Himanshu Sangwan: करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली 31 जनवरी को फुस्स साबित हुए. अरुण जेटली स्टेडियम में किंग कोहली कोई कमाल नहीं कर पाए और महज 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए. कोहली के आउट होते ही ही पूरे अरुण जेटली स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. कोहली को जिस रेलवे के गेंदबाज ने आउट किया, उसका दिल्ली से ही स्पेशल कनेक्शन है.
Ranji Trophy 2025, Himanshu Sangwan: करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली 31 जनवरी को फुस्स साबित हुए. अरुण जेटली स्टेडियम में किंग कोहली कोई कमाल नहीं कर पाए और महज 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए. कोहली के आउट होते ही ही पूरे अरुण जेटली स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. कोहली को जिस रेलवे के गेंदबाज ने आउट किया, उसका दिल्ली से ही स्पेशल कनेक्शन है.
दिल्ली की पहली पारी में रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने उनको क्लीन बोल्ड किया. कोहली यश धुल (32) के आउट होने के बाद मैदान पर आए. यश जब आउट हुए तो दिल्ली की टीम का स्कोर 78/2 हो गया. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अरुण जेटली स्टेडियम में जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए.यह भी पढ़ें: कोहली कोटला में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट, किंग के फैन्स को जोरदार झटका
कोहली ने इस दौरान एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव चौका लगाया. कोहली के इस शॉट में कॉन्फिडेंस नजर आया. ऐसा लगा कि कोहली अपनी पारी लंबी खीचेंगे, पर वो 15 गेंदों का सामना कर सके और महज 6 रन बनाकर बोल्ड हुए. कोहली को आउट 29 वर्षीय हिमांशु सांगवान ने किया. इस दौरान कोहली का स्टम्प भी पहली स्लिप के पास जा गिरा. कोहली को आउट करने के बाद हिमांशु का जोश देखने लायक था. इसका वीडियो बेहद चर्चा में है.
VIRAT KOHLI DISMISSED FOR 6 RUNS IN RANJI TROPHY RETURNS..!!!#ViratKohli pic.twitter.com/974b7IPirO
वहीं कोहली के आउट होते कोटला से फैन्स ने मैदान से जाना शुरू कर दिया. ध्यान रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. रेलवे की टीम पहले दिन 241 रनों पर सिमट गई थी.
कौन हैं हिमांशु सांगवान, जिन्होंने कोहली का किया शिकार? बात हिमांशु सांगवान करें तो वह 29 साल के हैं. वह दाएं हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. हिमांशु सांगवान का जन्म दिल्ली के ही नजफगढ़ इलाके में 2 सितंबर 1985 को हुआ था. यहीं से वीरेंद्र सहवाग भी निकले हैं. वह रेलवे की टीम से खेलने से पहले दिल्ली की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










