
WHO ने दुनिया को चेताया, धीमे टीकाकरण और लो टेस्टिंग ने वेरिएंट को बनाया मजबूत
AajTak
कहा गया है कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी को लेकर एक ऐसा ट्रेंड बना हुआ है जहां पर ना सिर्फ धीमा टीकाकरण देखने को मिला है, बल्कि कोरोना टेस्टिंग भी काफी लो रह गई है.
पिछले 2 सालों मे कोरोना वायरस ने कई मौकों पर अपना स्वरूप बदला है. एक समय चीन के वुहान से निकला वो वायरस अब नए-नए वेरिएंट की वजह से ज्यादा खतरनाक और जानलेवा बन गया है. इसी कड़ी में नया वेरिएंट है ओमिक्रॉन जिसको विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी वेरिएंट ऑफ कंसर्न माना है. अब तक 23 देशों में फैल चुके इस नए वेरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन WHO ने पूरी दुनिया को सावधान जरूर कर दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











