
WhatsApp Business के नए सर्च फिल्टर से मिलेगा काफी फायदा, जानें क्या है ये और कैसे करें यूज
AajTak
WhatsApp Business यूजर्स के लिए एक नया फीचर ऐड किया जा रहा है. इस फीचर्स से WhatsApp Business यूजर्स लोकल रेस्टोरेंट और ग्रोसरी को ऐप से ही चेक कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी Business Directory नाम का फीचर लाई है.
WhatsApp Business यूजर्स के लिए एक नया फीचर ऐड किया जा रहा है. इस फीचर्स से WhatsApp Business यूजर्स लोकल रेस्टोरेंट और ग्रोसरी को ऐप से ही चेक कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने Business Directory नाम का फीचर जारी किया है.
Business Directory से यूजर्स लोकल बिजनेस को सर्च कर सकते हैं. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार Business Directory फीचर को सबसे पहले ब्राजील में स्पॉट किया गया था. इसे अब दूसरे यूजर्स के लिए भी जारी किया जा रहा है.
WhatsApp Business के Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए इस फीचर को जारी किया जा रहा है. आपको बता दें कि Whatsapp Business पॉपुलर मैसेजिंग ऐप का अल्टरनेटिव है. ये ऐप प्लेटफॉर्म से बिजनेस करने वालों को टारगेट करता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












