
WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, वीडियो के लिए होगा खास, जानें इसके बारे में
AajTak
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के आने से यूजर्स हाई-रेजोल्यूशन में वीडियोज भेज पाएंगे. मौजूदा वक्त में मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजे जाने वाले वीडियोज या इमेज कंप्रेस कर दिए जाते हैं.
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के आने से यूजर्स हाई-रेजोल्यूशन में वीडियोज भेज पाएंगे. मौजूदा वक्त में मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजे जाने वाले वीडियोज या इमेज कंप्रेस कर दिए जाते हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर को कंपनी जल्द ही उपलब्ध कराएगी. WaBetaInfo ने इस नए फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.21.14.6 पर स्पॉट किया है और इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. यहां देखा जा सकता है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को हाई क्वालिटी वीडियोज भेजने के लिए नया ऑप्शन ऐड करने की तैयारी कर रहा है. यूजर्स को इस फीचर के साथ तीन ऑप्शन मिलेंगे. इन ऑप्शन्स में ऑटो, बेस्ट क्वालिटी और डेटा सेवर शामिल होंगे. पहले वाले ऑप्शन में किसी वीडियो के वॉट्सऐप खुद ही बेस्ट कंप्रेशन एल्गोरिदम डिटेक्ट करेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












