
झटके में 5 लाख करोड़ डूबे... आज क्यों बाजार में मचा कोहराम, 1300 अंक टूटा सेंसेक्स
AajTak
शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ, निफ्टी 23900 के नीचे आ गया है. कई दिग्गज शेयरों में हैवी गिरावट देखने को मिली है.
मंगलवार को शेयर बाजार में रिकवरी के बाद बुधवार को बाजार में भारी गिरावट रही. सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक गिर गया, जबकि निफ्टी 23,900 अंक से नीचे बंद हुआ. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 2 शेयर तेजी पर रहे और बाकी 28 स्टॉक्स में गिरावट आई.
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने इस गिरावट में ज्यादा योगदान दिया है. सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72% गिरकर 76,863.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394.75 अंक या 1.63% गिरकर 23,866.85 पर बंद हुआ. लगभग 1,807 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2,277 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयर अपरिवर्तित रहे. ऑटो, बैंक, आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर्स में ज्यादा दर्द दिखाई दे रहा है. लेकिन यह गिरावट क्यों आई है? आइए जानते हैं...
निवेशकों को तगड़ा नुकसान बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई है. कल निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, लेकिन बुधवार को ये कमाई साफ हो गई. बीएसइ माकेट कैपिटलाइजेशन मंगलवार को 447 लाख करोड़ रुपये था, जो 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटकर 441.90 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.
शेयर बाजार में क्यों आई बड़ी गिरावट? एफआईआई की सेलिंग 10 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,673 करोड़ रुपये की नेट सेलिंग जारी रखी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,333 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की.
प्रॉफिट बुकिंग पिछले सत्र में व्यापक खरीदारी और वैश्विक जोखिम कारकों को लेकर कम होती चिंताओं के चलते बेंचमार्क इंडेक्स ने गिरावट के बाद तेजी दर्ज की.निफ्टी 50 लगभग 24,261 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 78,206 के करीब स्थिर हुआ. निवेशकों के सकारात्मक रुझान के चलते दोनों इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी काफी हद तक बनी हुई है और यही कारण है कि बाजार मूल रूप से तनाव में हैं. बुधवार को 16 प्रमुख क्षेत्रों में से आठ में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में 1.4% की गिरावट आई. स्मॉलकैप शेयरों में 0.5% की वृद्धि हुई जबकि मिडकैप शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.








