
WhatsApp डिलीट करने का खोज रहे हैं कारण? इन वजहों से अभी कर दें
AajTak
क्या आप WhatsApp को डिलीट करना चाहते हैं? लेकिन, इसके लिए आपको कोई एक कारण नहीं मिल रहा है तो यहां पर हम आपको इसको डिलीट करने के कई कारण बता रहे हैं.
WhatsApp अभी काफी विवाद में चल रहा है. फेसबुक स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की भी सर्विस अभी छह घंटे तक डाउन रही थी. इसके अलावा इसकी प्राइवेसी पॉलिसी पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं. प्राइवेसी पसंद करने वालों के लिए WhatsApp एक अच्छा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं माना गया है.
क्या आप WhatsApp को डिलीट करना चाहते हैं? लेकिन, इसके लिए आपको कोई एक कारण नहीं मिल रहा है तो यहां पर हम आपको इसको डिलीट करने के कई कारण बता रहे हैं.
सबसे पहला कारण है इसे फेसबुक ने खरीद लिया है. फेसबुक और डेटा प्राइवेसी को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं. इस वजह से फेसबुक से जो भी रिलेटेड है वो प्राइवेसी के हिसाब से सही नहीं होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा डेटा कलेक्ट करता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












