
Weather Update: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में जमकर बरस रहे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट
AajTak
Rainfall update: अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
Weather Update: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है. मॉनसून का वक्त जल्द बीतने वाला है. इस बीच फिर से मौसम विभाग ने कई राज्यों में फिर से बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 17 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के आसार हैं. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 सितंबर को भारी बारिश और गरज / बिजली गिरने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कम बारिश की गतिविधि की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश में भी मुंबई, पालघर जैसे क्षेत्रों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जाएगा. राजधानी में आज मध्यम बारिश का अनुमान है. गुजरात के भी कई जिलों में इन दिनों तेज बरसात हो रही है. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां तेज बारिश का अनुमान है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
ये है मॉनसून की स्थिति
उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके 15 सितंबर की शाम तक उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है. यह धीरे-धीरे दक्षिण उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ जाएगा। यह एक बार फिर सशक्त होकर दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




