
Weather Update: बारिश वाली राहत होने जा रही खत्म, फिर बढ़ेगा तापमान... जानिए, कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
AajTak
IMD Weather Updates: मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश से मिली राहत आज से खत्म होने जा रही है. दिल्ली, यूपी आदि के ज्यादातर जिलों में बादल छाए तो रहेंगे, लेकिन ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाने लगेगी.
Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया. जहां कई दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों को खूब परेशान किया तो उसके बाद हुई बारिश से बड़ी राहत मिली. यूपी, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है, लेकिन अब मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश से मिली राहत आज से खत्म होने जा रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छाए तो रहेंगे, लेकिन ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाने लगेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली में 25 मई से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी. इसका मतलब यह है कि पिछले कुछ दिनों से जो बारिश हो रही थी, अब उसमें कमी आएगी. skymetweather के अनुसार, हालांकि, आज भी कई राज्यों में बारिश होगी. छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी आज थोड़ी-बहुत बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में बारिश का अनुमान नहीं आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम की बात करें तो महीने के अंत तक तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाएगी. आज राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि गुरुवार को यह तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. इसके अलावा, 29 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में आज से लेकर महीने के अंत तक तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. हालांकि, राहत वाली यह बात है कि आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.
यूपी के इस जिले में 47 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान यूपी में भी लगातार हो रही बारिश से मिलने वाली राहत वाले दिन वापस चले गए हैं. हालांकि, कुछ जिलों में बारिश के अनुमान हैं, लेकिन पारा भी तेज गति से बढ़ेगा. बांदा में आज 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है, जबकि 31 मई तक पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. लखनऊ की बात करें तो आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं, लेकिन पारा छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि 30 मई को यह पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
बिहार के मौसम के बारे में भी जानिए वहीं, यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो यहां कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. औरंगाबाद जिले में 27 मई से लेकर 29 मई तक बारिश होने का अनुमान है. 25 मई को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि 31 मई को यह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं, राजधानी पटना में भी बारिश का अनुमान जताया गया है. आज, 28 और 29 मई को शहर में बारिश हो सकती है. आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 31 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










