
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में 3 दिन का येलो अलर्ट, फिर घने कोहरे की मार, जानें कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Weather News: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत तीन और राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कोहरे और ठंड का डबल अटैक होने वाला है. यहां पढ़िए मौसम पर IMD ने क्या दी जानकारी.
Weather Update, IMD Alert: उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पिछले कुछ समय से शीतलहर से राहत थी, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में ठंड की जबरदस्त वापसी होने वाली है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी की मानें तो दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति रह सकती है. साथ ही, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान भी 1.4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. उसके बाद, 18 जनवरी से तापमान में बढ़त देखी जा सकती है.
पहाड़ों से मैदान तक जमाने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. जबरदस्त ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभान ने दिल्ली के अलावा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली के मौसम का हाल IMD की मानें तो 16, 17 और 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के मुख्य स्टेशनों पर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली पर कोहरे और ठंड का डबल अटैक होने वाला है. शीतलहर एक बार फिर दिल्ली को कब्जे में करेगी. वहीं, कोहरा भी लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के जाने से मौसम में ये बदलाव अक्सर होता है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, तब लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी.
दिल्ली में येलो अलर्ट आमतौर पर यही देखा जाता है कि हर साल लोहड़ी और मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद ठंड की मार हल्की होने लगती है, लेकिन इस बार 15 जनवरी के बाद से ही मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है यानी अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने पीक पर होगी.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान गिरने के इस अलर्ट के पीछे की वजह एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेसटर्न डिसटरबेंस भी है. इसकी वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंडी हवाएं आती हैं जिन्हें शीतलहर कहते हैं. इसी पश्चिमी विक्षोभ यानी वेसटर्न डिसटरबेंस की वजह से ही पहाडों में बर्फबारी भी होती है जिसकी हवाएं दिल्ली की तरफ आती हैं. यही कारण है कि राजधानी के तापमान में गिरावट हो रही है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



