
Weather Update: खतरनाक गर्मी के बीच दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के लिए राहत, जानें क्या है मौसम विभाग का नया अपडेट
AajTak
भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) विभाग ने उत्तर भारत में आने वाले नए मौसमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है. आइए जानते हैं क्या है मौसम विभाग का नया अपडेट.
गर्मी से कई राज्यों में आफत मची हुई है. लोग भीषण लू और हीटस्ट्रोक से दम तोड़ रहे हैं. राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों से गर्मी के कारण मरने वालों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली भी आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. बुधवार को दिल्ली की गर्मी ने 79 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन अब मौसम विभाग का नया अपडेट खुशखबरी लेकर आया है.
5 दिन बिहार-बंगाल से महाराष्ट्र तक बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर भारत में आने वाले नए मौसमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बना हुआ है और ऊपर से एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, यह निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिम बांग्लादेश तक है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गांगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 01-03 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Deaths due to extreme heat: भीषण गर्मी साबित हो रही जानलेवा... देशभर में हीट स्ट्रोक से 43 मौतें, बिहार में 20 तो ओडिशा में भी गई 10 की जान
पहाड़ों पर भी बारिश
इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू संभाग और उसके आसपास के क्षेत्र में देखा जा रहा है. जिसका असर पहाड़ों पर दिखना शुरू हो गया है. 30 मई-02 जून, 2024 तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







