
Weather Today: राजस्थान में झमाझम बरसेंगे बादल, दिल्ली में बारिश को लेकर जानें मौसम विभाग का अनुमान
AajTak
Today Weather Forecast Updates: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण, तटीय कर्नाटक, केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
IMD Rainfall Alert, Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. जिससे कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात और महाराष्ट्र को हुआ है. दोनों ही राज्यों में बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है. हालत ये हैं कि इन राज्यों में NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए लगा दी गई हैं.
भारी बारिश के चलते गुजरात में नदियां उफान पर हैं. यहां के बांध पूरी तरह से भर गए हैं. वहीं, गुजरात से जुड़े मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में भी हो रही बारिश की वजह से बांधों पर खतरा मंडरा रहा है. इन सभी बांधों के आसपास रहने वाले इलाकों के लिए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे और राजधानी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई शहरों बारिश का अलर्ट है. भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की बारिश भी होगी.
दिल्ली में पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना
अपने शहर के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












