
Weather Today: बिहार-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने आज यानी 8 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली में आज आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात हो सकती है
भारत में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने आज यानी 8 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन बीते रविवार को बारिश ना होने से लोगों को उमस वाली गर्मी ने काफी परेशान किया. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 8 जुलाई को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात हो सकती है.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज वहीं, 12 जुलाई से दिल्ली में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश का मौसम आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 10 और 11 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है. 08, 10 और 11 जुलाई को उत्तराखंड, 08 को पंजाब, 11 जुलाई को हरियाणा-चंडीगढ़, 08 और 09 जुलाई को उत्तर प्रदेश, 08-11 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, 08-09 जुलाई के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़, 10 और 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 08 को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, 08 को ओडिशा, 11 को अरुणाचल प्रदेश, 10 और 11 को असम और मेघालय और 11 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 09-11 के दौरान बिहार, 08 को नागालैंड, 08-10 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 08 और 09 जुलाई को असम और मेघालय में भारी बारिश के आसार हैं. अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है.
इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक वहीं, 09-11 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है, 09 जुलाई को गुजरात, 08 जुलाई को केरल और माहे, 08 और 09 जुलाई को तेलंगाना, 09 जुलाई को तटीय कर्नाटक, 10 जुलाई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 08 और 10 जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 08 को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में, 08 को कोंकण और गोवा में, 08, 10 और 11 जुलाई को तटीय कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



