
Weather Today: दिल्लीवाले अब भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, 41 के पार पहुंचा पारा, चलने लगीं गर्म हवाएं!
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में अब मई वाली गर्मी शुरू हो गई है और फिलहाल इस मौसम में किसी राहत के कोई आसार नहीं हैं. आईएमडी ने अभी लू पर कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन अब गर्म हवाओं का एहसास होने लगा है.
मई के महीने में गर्मी की तपिश इतनी बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम में नरमी बनी हुई है. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. इस सीजन में रविवार दिल्ली का सबसे गरम दिन रहा. 5 मई को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था.
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में अब मई वाली गर्मी शुरू हो गई है और फिलहाल इस मौसम में किसी राहत के कोई आसार नहीं हैं. आईएमडी ने अभी लू पर कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन अब गर्म हवाओं का एहसास होने लगा है. दिल्ली में 8 मई तक आसमान साफ रहेगा यानी चिलचिलाती धूप परेशान करेगी और पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. 9 मई को राजधानी में बारिश होने के आसार जताए गए हैं लेकिन ये मामूली बारिश होगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक देश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो 6 मई को बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा असम और मेघालय में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है. वहीं 5 और 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, सिक्किम में 5 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 मई को छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 7 और 10 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 4 और 5 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है. 5 मई को दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज वहीं 6 से 9 मई के बीच ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, झारखंड और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर लू की स्थिति संभव है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



