
Weather Today: उत्तर भारत में सर्दी ने दिखाया रंग, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक छाया कोहरा, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठिठुरन
AajTak
Weather Update Today: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के आसमान में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया है. आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल.
देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति देखी जा सकती है. सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी में कमी दर्ज की जा सकती है. शीतलहर के चलते उत्तर भारत के राज्यों में तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट नजर आने की संभावना है. आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया है. जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है.
दिल्ली और लखनऊ में क्या रहेगा तापमान?
दिल्ली में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग की मानें तो 19 दिसबंर यानी सोमवार को भी इनता ही तापमान बने रहने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बढ़ेगी शीतलहर की स्थिति
मौसम विभाग के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बढ़ेगी. जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. साथ ही ठिठुरन भी बढ़ेगी.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










