
Weather Alert: कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी... देश के कई इलाकों में मौसम ने ली करवट, IMD ने एक हफ्ते के लिए जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है. इससे केंद्र शासित प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट.
देश के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की सिलसिला देखने को मिलेगा. इसमें पहाड़ी और मैदानी के कई राज्य शामिल हैं. मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.9 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है. इससे केंद्र शासित प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम तक कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
शीत लहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










