
Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, डुअल रियर कैमरे के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स
AajTak
Vivo Y16 4G Launched: Vivo के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Y16 4G को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में एंट्री लेवल के स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं. इस वजह से आप इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी है. यहां पर आपको इस फोन की डिटेल्स बता रहे हैं.
Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को Y-series में पेश किया गया है. कंपनी ने इसका नाम Vivo Y16 रखा है. हालांकि, ये 4G स्मार्टफोन है. इसका डिजाइन Vivo Y35 से काफी मिलता-जुलता है. इसमें फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है.
इस फोन के बैक पर पर रेक्टेंगलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस फोन में दो बड़े कटआउट्स दिए गए हैं. इसके बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. यहां पर इस फोन की डिटेल्स बता रहे हैं.
Vivo Y16 4G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y16 4G को MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. ये एंट्री लेवल का चिपसेट है. इसमें 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इस फोन में Extended RAM 2.0 फीचर का सपोर्ट दिया गया है.
इस रैम को 1GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. Vivo Y16 4G में स्टोरेज बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड स्लॉट दिया गया है. इसमें microSD कार्ड लगाकर आप इंटरनल मेमोरी को बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है. ये 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसको चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है.
Vivo Y16 4G Android 12-बेस्ड Funtouch OS 12 आउट-ऑफ-द बॉक्स पर काम करता है. इस फोन में 6.52-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












